राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
प्रदेश में 818 आश्रय केंद्रों में मौजूदा समय 15084 लोग रह रहे हैं। इनके लिए सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह जानकारी राहत आयुक्त कार्यालय ने दी है। इसके साथ ही लाकडाउन अवधि में सूचीबद्ध आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के लिए पास जारी करने के लिए आनलाइन ई-पास जारी करने का फार्मेट तैयार किया गया है।
विशेष परिस्थतियों में आम-जन चिकित्सा सेवाएं प्राप्त किए जाने को ही ई-पास का आवेदन कर सकते है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में कमिश्नरी कंट्रोल रूम स्थापित कराए जा रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !