राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना आपदा के कारण व्यापार की परिस्थितियों के मद्देनजर व्यापार कर, केंद्रीय बिक्री कर, मनोरंजन कर आदि वाणिज्य करों के लिए लागू अर्थदंड-ब्याज माफी योजना को एक माह का विस्तार देने का निर्णय लिया है। अब 30.04.2020 तक मूलधन एवं ब्याज को एकमुश्त जमा करने पर, ब्याज की माफ न की जाने वाली धनराशि पर 5 फीसदी अतिरिक्त छूट मिल सकेगी। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी।
इस बीच सीएम ने अलीगढ़ के थाना जवां के तहत पुलिस चौकी गोधा के उच्चीकरण के उपरांत स्थापित नवीन थाना-गोधा के लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !