Breaking News

आंधी-तूफान से जान-माल की हानि पर सरकार खानापूर्ति नहीं राहत पहुंचाए : मायावती

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि आंधी-तूफान से जान-माल की हानि हुई है। ऐसे में सरकार खानापूर्ति करने के बजाए तत्काल सार्थक कार्रवाई करे तो बेहतर होगा।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में कलरात एक बार फिर भीषण आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि व पेड़ गिरने आदि से भारी जान-माल के हानि की खबर है। यूपी व केन्द्र सरकार खासकर किसानों व आमजनता को समुचित राहत पहुंचाने के लिए कागजी खानापूर्ति करने के बजाए तत्काल सार्थक कार्रवाई करे तो बेहतर होगा।

इससे पहले शुक्रवार को बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जनपदों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया था कि जन हानि, पशु हानि व मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …