Breaking News

राज्यपाल ने किया नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान का भ्रमण


लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जहां बच्चों के प्रति  बेहद लगाव रखती हैं और  वह बच्चों के हाथों में बुक और पेन देखना चाहती हैं  और बच्चे ज्यादा से ज्यादा सीखे इस लगाव को देखते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को हजरतगंज स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) पहुंची। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भीषण ठंड में चिड़ियाघर में भ्रमण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूरे चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चिड़ियाघर में पारिजात वृक्ष का पौधारोपण करने के बाद वन्य जीव चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।

राज्यपाल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक करने का था चिड़ियाघर में आने वाले ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जागरूक किया जा सके इसको लेकर डायरेक्टर को भी निर्देश दिए हैं। वहीं राज्यपाल के साथ कई बड़े अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे। लखनऊ प्राणी उद्यान के डायरेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का चिड़ियाघर में आने वाले छात्र-छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके इसको लेकर विशेष तौर पर कहा गया है साथी राजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यपाल का चिड़ियाघर में भ्रमण करना एक सामान्य तौर का कार्यक्रम था।

साथ ही राज्यपाल ने चिड़ियाघर की सारी व्यवस्थाओं को भी देखा। इसी कड़ी में उन्होंने निर्देश दिए कि यहां आने वाले छात्रों को जागरूक किया जाए और उन्हें बताया जाये कि पशु-पक्षियों की पहचान कैसे की जाए व उनकी बोली कैसे पहचानी जाए। एक टेक्नोलॉजी को दूसरी टेक्नोलॉजी के साथ कैसे जोड़ा जाए इस बारे में पूर्ण ज्ञान दिया जाए। जिसके लिए हम सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वही राज्यपाल ने अस्पताल का भी भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने पारिजात के वृक्ष का वृक्षरोपण भी किया।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …