Breaking News

प्याज लदी ट्रक को हथियारबंद लुटेरों ने लूटा, 102 बोरा में था 5 टन प्याज

डेस्क : अब लूटेरे सोना, चांदी, रूपए की बजाय प्याज लूटने लगे हैं. ताज़ा मामला कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास राष्ट्रीय राज मार्ग -2 (NH -2) की है, जहां कार सवार आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर 4 घंटे में 102 बोरी प्याज लूट लिए, लूटे गए प्याज की खरीदारी मूल्य लगभग साढे तीन लाख रुपये बताई जा रही है.

लूटेरों से मुक्त होने के बाद पीड़ित ड्राइवर ने घटना के बारे में थाने को सूचना दे दिया ह. सूचना मिलने के बाद घटना पर पहुँची मोहनिया थाने की पुलिस जांच में जुट गई है.

पीड़ित ने बताया की इलाहाबाद से जहानाबाद जिले के लिए 102 बोरी प्याज ट्रक पर लादकर जा रहे थे, तभी आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने गाड़ी रुकवाया और डायवर्सन के पास बंधक बनाकर गाड़ी में घुमाते रहे.

दस बजे रात को बंधक बनाया था और दो बजे रात में घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर ले जाकर रोड पर छोड़ा और कहा 5 किलोमीटर पैदल जाओगे तो तुम्हारी गाड़ी रोड पर मिल जाएगी. फिर पेट्रोल पंप के पास पहुँचे तो मेरी गाड़ी वहीं पर खड़ी मिली लेकिन प्याज गायब थी.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …