Breaking News

सीएम आवास पर पहुंची गुरुनानक संदेश यात्रा,योगी शबद-कीर्तन हुए

राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो।श्रीगुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर शबद-कीर्तन और लंगर आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कार्यक्रम में शाम‍ि‍ल हुए और माथा टेका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुख्यमंत्री आवास में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। गुरुनानक देव जी से जो परंपरा शुरू हुई थी, वह सिर्फ सिख जाति के लिए नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए था। कोई भी ऐसा भारतीय नहीं है जो गुरु परंपरा का सम्मान नहीं करता है।


श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के सिलसिले में  सुबह 08 बजे कानपुर के गुरुद्वारा बाबा नामदेव से श्री गुरुनानक संदेश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंगलवार को ही सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंची। यहां शबद-कीर्तन और लंगर छकने की व्यवस्था की गई। 02 से 03 बजे के बीच यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगी। यह यात्रा बाराबंकी होते हुए अयोध्या  स्थित ‘गुरुद्वारा ब्रह्मा कुंड’ पहुंच कर समाप्त होगी। यह श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्थलीय है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …