
विमलेश तिवारी
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस के हाथ चार ऐसे लोग लगे हैं जो नशे के कारोबार में लिप्त थे। पुलिस ने चार सौदागरो को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि ठाकुरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशे के सौदागर स्मैक के फुटकर विक्रेता है। नशे के ये सौदागर टिकरा बाराबंकी से थोक के भाव स्मैक लाकर लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रो मे लोगो को बेचते थे। ठाकुरगंज पुलिस द्वारा स्मैक के साथ तस्करो की गिरफ्तारी की खबर सुन कर स्थानीय पार्षद के पति थाना ठाकुरगंज पहुँचे और स्मैक के तस्करो की गिरफ्तारी केे लिए पुलिस का धन्यवाद किया। प्रभारी निरीक्षक थाना ठाकुरगंज नीरज ओझा ने बताया कि काफी दिनो से उन्हे सूचना मिल रही थी कि उनके क्षेत्र मे कुछ लोग स्मैक बेच रहे है इस सूचना को
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उन्होने गम्भीरता से लेते हुए स्मैक की क्षेत्र मे बिक्री करने वाले लोगो की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया उन्हे मुखबिर से सूचना मिली की स्मैक का कारोबार करने वाले कुछ लोग बालागंज की तरफ से पम्पिंग स्टेशन की तरफ आ रहे है। पुलिस के पूरी तैयारी के साथ बिछाये गए जाल में यह तस्कर फस गये। पकड़े गए तस्करो के पास से पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अन्तराष्ट्रीय बाज़ार मे कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान प्रेम विहार अहमद गंज ठाकुरगंज निवासी बृजेश कुमार, मोहनी पुरवा ठाकुरगंज निवासी शानू कश्यप, मुफ्तीगंज ठाकुरगंज निवासी रज़ी हसन उर्फ चिन्टू, पजावा अहमदगंज ठाकुरगंज निवासी सत्सेन्द्र उर्फ अतेन्द्र के रूप में कराई है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !