Breaking News

होली का पर्व अधर्म व अन्याय से लड़ने की प्रेरणा देता है : योगी

हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी आवश्यक कोरोना को देखते हुए सावधानी भी अवश्य बरतें

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व एवं त्योहारों में शोक और सन्ताप का कोई स्थान नहीं है लेकिन हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी आवश्यक है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है।

सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। उन्होंने कहा कि पर्व एवं त्योहारों की लम्बी परम्परा, भारत की प्राचीन गौरवशाली परम्परा का उदाहरण है। सनातन हिन्दू धर्म की परम्परा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाये रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग होती हो। कोरोना फ्लू को देखते हुए आवश्यक जागरूकता एवं सावधानी भी अवश्य बरतें।उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश-वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। अध्यक्ष विधान सभा ने अपने संदेश में कहा है कि होली का सांस्कृतिक महत्व ‘मधु से है। यह पर्व एक ऐसा प्राकृतिक परिवेश रचती है, जो मधुमय व रसमय होता है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …