Breaking News

प्रदेश सरकार कर रही आम जनता के निजता के अधिकारों का उल्लंघन- अजय कुमार लल्लू

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी से कांग्रेस द्वारा सरकार पर तानाशाही रवैये के लगाये जा रहे आरोपों की पुष्टि

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार आम जनता की निजता के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा है कि उच्च न्यायालय द्वारा चौराहों पर एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में कथित तौर पर शामिल लोगों के फोटो लगाने पर सरकार को फटकार लगाया जाना किसी भी चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार और संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति के लिए शर्मनाक है।

प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि उच्च न्यायालय की टिप्पणी से कांग्रेस द्वारा शुरू से सरकार पर लगाए जा रहे तानाशाही रवैये की आरोपों की पुष्टि हो गई है। यह भी स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन करने और बाबा साहब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नष्ट करने और लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …