दरभंगा : पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार ने होली के पर्व को देखते हुए प्रमंडल के तीनों जिलों में विशेष गस्ती करने का निर्देश दिया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने तीनों जिलों के एसपी को कहा है कि साम्प्रदायिक हिंसा किसी भी कीमत बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों पर कड़ी कारवाई करें।

उन्होंने अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए तीनों जिला के सीमा पर वाहन चेकिंग अभियान चलावें। उन्होंने होली पर्व को देखते हुए गहन गस्ती करने का आदेश दिया है। आईजी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान दरभंगा में 146, समस्तीपुर में 79, मधुबनी में 97 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दरभंगा में 1321, समस्तीपुर में 469 और मधुबनी जिला में 1086 लीटर विदेशी शराब जप्त किये गये हैं। वहीं तीनों जिला में 6 आर्म्स बरामद किये गये हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !