Breaking News

भाजपा कब तक सपा सरकार के काम को अपना बताएगी : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। जनता सच्चाई जानती है, इसलिए अगली बार सपा को सत्ता में लाएगीराज्य मुख्यालय। विशेष संवाददातासपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लाख कोशिश कर ले लेकिन समाजवादी सरकार के विकासकार्यों को ढंक नहीं सकती है। भाजपा के लोग दिल बहलाने के लिए सपा सरकार के कामों को कब तक अपना काम बताते रहेंगे? अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में यह बात कही।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा वह धूल उड़ाकर धुंध पैदा करने की साजिश तो कर सकती है लेकिन सच्चाई से राज्य की जनता अवगत है। इसलिए वह सपा को हर हाल में सन् 2022 में सत्ता में लाएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2020 के प्रारम्भ के साथ जनता को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार जनहित की दिशा में कोई कदम उठाएगी लेकिन भाजपा की सरकार ने तो नए वर्ष के साथ ही नई समस्याएं पैदा करना शुरू कर दिया है। अर्थ व्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है।

भाजपा की सरकारों में संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। फिजूल के मुद्दों में उलझाए रखकर भाजपा सरकार समय की बर्बादी कर रही है। सरकारी शह पर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर आघात हो रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है। सीएए, एनपीआर और एनआरसी के बहाने समाज को बांटने तथा आतंकित करने की साजिशें हो रही है। नागरिकों की आजादी को नियंत्रित कर अंकुश लगाना मौलिक अधिकारों का हनन है। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधि सम्मत कामों में भी रोड़ा अटकाती है। देश में इससे भ्रम, भय और भ्रष्टाचार के प्रसार की आशंका को झुठलाया नहीं जा सकता है।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …