राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि झूठ कभी नहीं जीत सकता। उन्होंने पूर्व आईपीएस दारापुरी व कांग्रेस नेता सदफ जाफर की रिहाई पर ट्वीट करते हुए कहा है कि अंबेडकरवादी चिंतक दारापुरी और कांग्रेस नेता सदफ जाफ़र आज जेल से रिहा हो गए।
कोर्ट द्वारा सबूत मांगने पर यूपी पुलिस बगलें झांकने लगी थी। भाजपा सरकार ने निर्दोष लोगों और बाबा साहेब की विरासत को आगे बढ़ाने वाले लोगों को गिरफ्तार करके अपनी असली सोच दिखाई लेकिन साबित हो गया कि झूठ कभी नहीं जीत सकता।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !