जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए
दैवीय आपदा के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 4 लाख की सहायता राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश
डीएम अपने-अपने जनपद में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर शासन को दें रिपोर्ट
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जनपदों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन हानि, पशु हानि व मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को अनुमन्य वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल वितरित की जाए।मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने-अपने जनपद में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !