Breaking News

लॉकडाउन में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के 12वीं तक के बच्चों को भेजी स्कॉलरशिप की राशि

डेस्क : बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं तक के एक करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को उनके खाते में सरकार के विभिन्न लाभुक योजनाओं के करीब 3100 करोड़ शिक्षा विभाग ने भेज दिए हैं। 75 फीसदी हाजिरी वाले शेष बचे विद्यार्थियों के खाते में भी अगले चार-पांच दिनों में राशि चली जाएगी। 

लॉकडाउन को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को छात्रवृत्ति योजना की राशि 12वीं तक के विद्यार्थियों के खाते में 31 मार्च तक भुगतान करने का निर्देश दिया था। शिक्षा विभाग ने युद्धस्तर पर  अपनी टीम को लगाकर 31 मार्च तक करीब 80 लाख के खाते में पैसे भेज दिए। इस दिन तक भेजी जाने वाली राशि करीब 2000 करोड़ थी। ये पैसे छात्रवृत्ति के अलावा, पोशाक, साइकिल, प्रोत्साहन, किशोरी स्वास्थ्य योजना समेत अन्य लाभुक योजनाओं के थे। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार तक 1 करोड़ 8 लाख बच्चों को 3102 करोड़ 87 लाख भेजे जा चुके हैं। 

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने पहली बार राज्यस्तर से लाभुक योजनाओं का भुगतान किया है। यह मेधासाफ्ट एप के जरिए संभव हो पा रहा है। इसमें जिलों ने अपने 75 फीसदी हाजिरी वाले एक-एक बच्चों का ब्योरा भरा है। कई स्तर पर उसकी जांच और जिलों से क्लियरेंस के बाद  डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राज्य मुख्यालय से पैसा सीधे बच्चों के खातों में भेजा जा रहा है। 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …