
सूरज अवस्थी (लखनऊ):: लखनऊ मोहनलालगंज निगोहा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनपुर गांव में कुछ शरारती लोगों ने महुआ के पेड़ में आग लगा दी जिसमें पेड की एक टहनी जमीन पर आ गिरी प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहा क्षेत्र के करनपुर गांव के समीप मदन मोहन सिंह व योगेंद्र सिंह की बाग में महुआ का काफी पुराना पेड़ है जिसमें कुछ शरारती तत्वों द्वारा पेड़ में आग लगा दी गई जिसके कारण पेड़ में तेजी से लव उठने लगी,पेड़ को जलता देख स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बंसीलाल को सूचना दी मौके पर पहुंचे बंसीलाल ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची निगोहा पुलिस ने बगैर किसी देरी के तुरंत ही फायर बिग्रेड को सूचना दी जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती तब तक काफी देर हो चुकी थी और महुआ की एक साख जमीन पर आ चुकी थी मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने बगैर देर किए आग बुझाने में जुट गए और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया आग से महुआ के पेड़ के अलावा और कोई नुकसान नहीं हुआ है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !