Breaking News

निःशुल्क ट्यूशन सेंटर का हुआ उदघाट्न

ज्ञान सिंह (लखनऊ) :: जिसका मुकदमा उसी की पैरवी को चरितार्थ करते हुए शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठिगरा खण्ड काकोरी जनपद लखनऊ की पावर एन्जिल शालिनी यादव व भूतपूर्व विद्यार्थियों के संगठन एल्युमिनाई आफ कठिगरा ने मीना मंच एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के अन्तर्गत सत्मेव जयते पाठशाला’ नाम से एक निःशुल्क ट्यूशन सेण्टर मीना मंच सुगमकर्ता एवं गणित अध्यापिका रश्मि वर्मा के मार्गदर्शन मे भूतपूर्व छात्रा शालू के निवास पर खोला गया। जिसका विधिवत  उद्घाटन ग्राम के बुजुर्ग महावीर के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एल्युमिनाई के अध्यक्ष पंकज यादव,उपाध्यक्ष सोनी,महामंत्री शालू ,प्रचार मंत्री राहुल,संगठन मंत्री मुकेश व सोनू ने इसे उपराचारात्मक शिक्षा से विभूषित करते हुए कहा कि इससे भविष्य मे गांव से नयी नयी प्रतिभाओ को निखारने में मदद मिलेगीइस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठिगरा के पदाधिकारियो मे मालती, सुनीता,अभिभावकगण व अनेक भूतपूर्व विद्यार्थी उपस्थित हुए

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …