Breaking News

स्वतंत्रता दिवस :: जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र तो फाइटर कंट्रोलर मिंटी अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल

डेस्क : भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा. गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर भारत सरकार अभिनंदन को शीर्ष सैन्य सम्मान दिया जा रहा है. इसी के साथ बालाकोट में आतंकी संगठनों को नेस्तानाबूत करने वाली भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल दिया जाएगा.

वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को भी 27 फरवरी के दिन उनकी बहादुरी के लिए युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा. 27 फरवरी के दिन पाकिस्तान भारत पर हमला करने के लिए अपने विमान लेकर भारतीय सीमा के नजदीक पहुंच गया था लेकिन भारतीय वायुसेना के बहादुर पायलटों ने उनको भारतीय सीमा से उन्हें बाहर खदेड़ दिया. उस दिन स्क्वाड्रल लीडर मिंटी अग्रवाल ने फाइटर कंट्रोलर की भूमिका निभाई थी और बड़ी ही बहादुरी से देश के अड़ी रही थी.

बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था. इस हमले में 40 सैनिक शहीद हो गए थे. इस हमले के 13 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी कैंप को निशाना बनाया था.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …