लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित शेल्टर होम्स का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां निवास कर रही निराश्रित बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं और उनके साथ हो रहे व्यवहार के बारे में पता लगाएं। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाए तो ऐसी संस्थाओं के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें।
राज्यपाल ने यह निर्देश सोमवार को यूपी बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब तक आकस्मिक निरीक्षण नहीं करेंगे, तब तक इन संस्थाओं की सच्चाई कभी भी सामने नहीं आएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वयंसेवी संस्थाओं की श्रेणीवार सूची बनायी जाए और वहां दी जा रही सुविधाओं के हिसाब से उनकी श्रेणी निर्धारित करें।

ठीक से काम नहीं करने वाली संस्थाओं को बंद कराएं
श्रीमती पटेल ने कहा कि ठीक ढंग से काम नहीं करने वाली संस्थाओं को बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्थाओं को धन उपलब्ध कराने के बाद उनकी नियमित रूप से समीक्षा करे कि धन का सही उपयोग हो रहा है कि नहीं। सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि जिस शेल्टर होम में 18 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियां रह रही हैं, संस्थाएं उनके विवाह की भी चिन्ता करें और इस कार्य में समाज को जोड़कर उनका विवाह भी सुनिश्चित कराएं। इस तरह के पुनीत कार्य में समाज के बहुत से लोग सहायता के लिए आगे आएंगे।
आंगनबाड़ी केंद्रों को धन उपलब्ध कराएं
राज्यपाल ने आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केन्द्रों एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लिए केन्द्र सरकार से धन प्राप्त होने का इंतजार न करे। केन्द्र से धन प्राप्त होने पर राज्य सरकार उसे समायोजित कर ले। धन के अभाव में इन केन्द्रों के कार्य नहीं रुकने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केन्द्र में लम्बित धन संबंधी मामलों को केन्द्र सरकार से समन्वय स्थापित कर धन जारी कराएं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
प्रबंध समिति के चुनाव तीन जनवरी को
राज्यपाल ने परिषद के प्रबन्ध समिति, कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव तीन जनवरी को कराने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव, महासचिव रीता सिंह, विशेष सचिव डा. अशोक चन्द्रा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।Attachments area
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !