Breaking News

आईपीएस संजीव सिंघल को डीजीपी का प्रभार, गुप्तेश्वर पांडे ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

डेस्क : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लिए जाने के बाद आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

संजीव कुमार सिंघल फाइल फोटो

1988 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल फिलहाल होमगार्ड के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 1987 बैच के आईपीएस अफसर गुप्तेश्वर पांडेय के स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के बाद एसके सिंघल को बिहार के डीजीपी के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गुप्तेश्वर पांडेय

डीजीपी का कार्यकाल पूरा होने के लगभग 5 महीने पहले ही गुप्तेश्वर पांडेय ने पद से वीआरएस ले लिया है। बिहार सरकार की ओर से डीजीपी के स्वैच्छिक सेवानिवृति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *