डेस्क : बिहार प्रदेश जदयू की नई टीम की घोषणा की गई है। इस में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव, 114 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष एवं 7 प्रदेश प्रवक्ता हैं।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

जदयू ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश कमिटी में पहली बार 33% से अधिक महिलाओं को जगह दी है।
जदयू ऐसा करने वाली देश की पहली पार्टी है। महिलाओं के साथ ही युवाओं को प्रमुखता दी गई है। इसके साथ ही समाज के सभी तबके को सम्मान दिया गया है।

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर नई प्रदेश कमेटी का एलान किया. संगठन में महिलाओं को पहली बार एक तिहाई हिस्सेदारी यानी 33 फीसदी से अधिक जगह दी गई है. नई कमेटी में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव, 114 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 7 प्रवक्ता शामिल हैं. उमेश कुशवाहा ने कहा कि देश में जेडीयू पहली पार्टी है जिसने महिलाओं को 33 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी दी है. इससे पहले यह काम किसी पार्टी ने किया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !