डेस्क : बिहार सरकार ने चार जिलों के उत्पाद अधीक्षक का तबादला कर दिया है. मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक नालंदा, वैशाली, बेगूसराय और भागलपुर जिले के उत्पाद अधीक्षक का तबादला किया है.

- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
नालंदा के एक्साइज अधीक्षक विजय शेखर दुबे को वैशाली का अधीक्षक बनाया गया है. वैशाली के अधीक्षक सुनील कुमार सिन्हा को बेगूसराय मध्य निषेध अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है.

वहीं बेगूसराय के मद्य निषेध अधीक्षक अजय शंकर सहाय को भागलपुर का अधीक्षक बनाया गया है. भागलपुर के अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नालंदा का अधीक्षक बनाया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !