Breaking News

केके पाठक बिहार छोड़कर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे दिल्ली, सीएम नीतीश ने दे दी मंजूरी

बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक की बिहार से विदाई होने जा रही है. वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने वाले हैं. नीतीश सरकार ने उनका आवेदन मंजूर कर लिया है.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की बिहार सरकार से छुट्टी हो रही है. केके पाठक जल्द ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद छोड़ेंगे. राज्य सरकार ने इसकी सहमति दे दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक केके पाठक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे. उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने की सहमति दे दी है. ऐसे में पाठक शिक्षा विभाग में कुछ दिनों के मेहमान रह गये हैं.

दरअसल, कोई आईएएस या आईपीएस अधिकारी सबसे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगता है. जब राज्य सरकार एनओसी यानि नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे देती है तो उसे केंद्र सरकार को भेजा जाता है. उसके बाद केंद्र सरकार उस अधिकारी की पोस्टिंग करती है. यानि केके पाठक की पोस्टिंग अब केंद्र सरकार करेगी. जिस दिन केंद्र सरकार उनकी पोस्टिंग कर देगी उस दिन से केके पाठक बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से मुक्त हो जायेंगे.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …