Breaking News

दरभंगा में बम विस्फोट, निर्माणाधीन भवन से 7 जिन्दा बम बरामद

डेस्क। दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना अंतर्गत छोटी एकमी के पास जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हुआ। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी जिसके बाद सिटी एसपी शुभम आर्या, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार के साथ बहादुरपुर थाना पुलिस पहुंची।

फाइल फोटो

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अद्यतन जानकारी देते हुए बताया गया कि दरभंगा सदर अनुमंडल के बहादुरपुर थाना अंतर्गत 29 फरवरी को डायल 112 की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि छोटी एकमी में एक निर्माणाधीन भवन में कुछ विस्फोट हुआ है।

बरामद बम

प्राप्त सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थानाध्यक्ष लहेरियासराय, थानाध्यक्ष बहादुरपुर, गश्ती दल पदाधिकारी स०अ०नि० राजकिशोर सिंह बहादुरपुर थाना, अन्य पदाधिकारी एवं डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो घटनास्थल से 7 जिन्दा बम एवं बिस्फोट हुए बम का अवशेष एक निर्माणाधीन भवन से बरामद किया गया। । घटना के सम्बन्ध में बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …