Breaking News

BPSC TRE 3.0 :: परीक्षा तिथि घोषित, देखें Exam Schedule

डेस्क। बिहार में तीसरे चरण की होने वाली शिक्षक बहाली के लिए ली जाने वाली परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। आगामी 15 और 16 मार्च को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय वर्ग 6-8 के सभी विषयों की परीक्षा 15 मार्च को प्रथम पाली में तथा मध्य विद्यालय वर्ग 1-5 के सभी विषयों की परीक्षा और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग वर्ग 1-5 के सामान्य विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में ली जाएगी।

वहीं वर्ग 9-10 माध्यमिक तथा विशेष विद्यालय अध्यापक पद के सभी विषयों की परीक्षा और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग वर्ग 6-10 (कम्प्यूटर विज्ञान, संगीत/कला विषय को छोड़कर) शेष सभी विषयों की परीक्षा 16 मार्च को एकल पाली में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्ग 11-12 के सभी विषयों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 6-10 कम्प्यूटर विज्ञान, संगीत/कला विषयों की परीक्षा के लिए सूचना बाद में प्रकाशित की जायेगी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …