डेस्क : शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है. फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे हफ्ते के आखिरी दिन यानी गुरुवार को 3.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का अब तक का कुल कलेशन 249.60 करोड़ हो गया है.

कबीर सिंह ने तीसरे सप्ताह में शानदार परफॉर्मेंस दी. हालांकि, वर्ल्डकप की वजह से फिल्म की कमाई थोड़ी प्रभावित हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब भी मूवी मजबूती से बनी हुई है. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.40 करोड़, शनिवार 7.51 करोड़, रविवार 9.61 करोड़, सोमवार 4.25 करोड़, मंगलवार 3. 20 करोड़ और बुधवार को 3.11 करोड़ का बिज़नेस किया था.
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
कबीर सिंह ने पहले हफ्ते में 134.42 करोड़, दूसरे हफ्ते में 78 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 36.40 करोड़ की कमाई की है.देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन कहां तक पहुंचता है. वैसे तमाम ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय में कबीर सिंह 300 करोड़ कमाई करने में कामयाब हो सकती है.

शाहिद कपूर ने 2003 में इश्क विश्क (2003) से बतौर एक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया था. कबीर सिंह बतौर सोलो हीरो एक्टर के करियर की पहली फिल्म है जो गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ 250 करोड़ की कमाई करने जा रही है बल्कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.

करियर के 16 साल बाद में शाहिद कपूर के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ था. हालांकि शाहिद के करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पद्मावत है. लेकिन पद्मावत मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आए थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !