
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी मोहन लाल गंज , व प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल गंज के कुशल नेतृत्व में इन दिनों मोहन लाल गंज पुलिस शराब तस्करो को आये दिन जेल भेज रही है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली मोहन लाल के अन्यर्गत लगने वाली खुजौली चौकी के इंचार्ज जय सिंह पुलिस टीम के साथ खुजौली चौराहे पर सन्दिग्ध ब्यक्ति व वाहन चेकिंग में मशगूल थे कि जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि पूरनपुर मोड़ से एक शराब तस्कर अवैध शराब प्लाटिक की पिपिया में लेकर कही जाने की फिराक में खड़ा है यदि पुलिस टीम सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुच जाए तो तस्कर को गिरफ्तार किया जा सकता है ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मुखबिर खास की बात पर यकीन कर खुजौली चौकी इंचार्ज जय सिंह पुलिस टीम के साथ मुखबिर से बतायी गयी जगह पर जा पहुँचे , जहाँ पर पुलिस टीम को प्लास्टिक की पिपिया पकड़े आता दिखाई दिया मुखबिर से बताई गई हुलिया हूबहू उस सन्दिग्ध से मिलती जुलती थी , और पुलिस टीम को देख सन्दिग्ध ब्यक्ति सकपका गया , जिससे पुलिस टीम को यकीन हो गया कि अमुक सन्दिग्ध ब्यक्ति वही है , और पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा , और मौके पर ही उसकी जामा तलाशी भी ली , तलाशी में उसके पास से प्लास्टिक की पिपिया में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई , जब पुलिस द्वारा शराब की बिक्री करने का लाइसेंस मागा गया तो तस्कर नही दिखा सका , और मौके पर ही पुलिस टीम ने तस्कर से उसका नाम व पता पूछा तो तस्कर ने अपना नाम बाबूलाल रावत , पुत्र स्व० घनश्याम रावत निवासी ग्राम पूरनपुर थाना मोहन लाल गंज जिला लखनऊ बताया , गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को उसके द्वारा किये गए अपराध से रूबरू कराते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी , जहां पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !