Breaking News

बिना हेलमेट फर्राटे भर रहे दो पहिया वाहनों का काटा गया चालान व ओवर लोड हैवी वाहनों से वसूला गया जुर्माना

सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज /लखनऊ) :: कोतवाली क्षेत्र के बल सिंह खेडा  मंदिर के पास रविवार को पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व बिना हेलमेट  गाड़ी चला रहे लोगों के  विरुद्ध  चलाया  चेकिंग अभियानवाहन चेकिंग के दौरान तीन मोटरसाइकिलों  का  चालान किया गया जो बिना हेलमेट  गाड़ी चला रहे  थे  ,  चेकिंग में फंसे  कुछ ने तो फोन के माध्यम से नेताओं से बात कराने की कोशिश की लेकिन प्रभारी निरीक्षक  जीडी शुक्ला  ने उनकी एक  नहीं सुनी और मोटरसाइकिल का चालान कर दिया ।  वहीं दूसरी ओर  ट्रकों को भी अभियान में शामिल किया गया 

कानपुर  की ओर से आ रहे तीन ट्रकों में मानक से ज्यादा माल लदा हुआ था जिनको रोका गया और  पांच-पांच सौ रूपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए , थाना प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में हो रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है, जिससे कि गैर कानूनी तरीके से होने वाले कार्यों को रोका जा सके , और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …