माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल इलाके के एक गांव में बीते शुक्रवार की रात अपने जानवरों को देखने के लिए घर से बाहर निकली एक दलित किशोरी को पहले से घात लगाये बैठे मुहल्ले के दबंग पड़ोसी ने चाकू की नोक पर मुँह दबा कर अगवा कर लिया। दबंग अपने घर के कमरे में बंधक बनाकर दो दिन तक किशोरी के साथ दुराचार करता रहा।किशोरी के परिजनों ने उसे तलाश करने के बाद निराश होकर शनिवार को पुलिस से लिखित शिकायत किया,व दबंग पड़ोसी के ऊपर शक जाहिर किया।पुलिस ने शनिवार की रात दबंग के घर दबिश देकर किशोरी को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता किशोरी के भाई शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई।पुलिस केस दर्ज करने के मामले में टालमटोल कर रही है।इस बींच हिरासत में लिए गए युवक ने थाने से बाहर आकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गये जिसके बाद पुलिस ने सी यच सी ले जाकर दबंग का इलाज कराया है।किशोरी के परिजनों का आरोप है कि दबंग पैसेवाले हैं,इसलिए पुलिस मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी बीते शुक्रवार की रात रोज की तरह अपने जानवरों को देखने के लिए घर से बाहर निकली।बाहर घात लगाये बैठे मुहल्ले के दबंग ने चाकू की नोक पर मुँह दबाकर उसे अगवा कर लिया,और अपने घर के एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया।किशोरी के परिजन उसे इधर उधर तलाश करते रहे।परन्तु कोई पता नहीं चल सका।गांव के ही कुछ लोगों से दबी जुबान जानकारी मिलने पर किशोरी के भाई राजू ने बीते शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी रिजवान व उसके भाई रईस के ऊपर शक जताया।पुलिस ने शनिवार देर शाम रिजवान के घर पर दबिश देकर किशोरी को एक कमरे से बरामद कर रिजवान को हिरासत में ले लिया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
किशोरी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात रिजवान उसे चाकू की नोक पर डरा धमका कर जबरन अपने घर घसीट ले गया था।जहाँ उसने कमरे में बंधक बना कर कई बार दुराचार किया,और मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता का आरोप है कि इसके पूर्व भी दबंग कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। रसूख के बल पर रिजवान पुलिस हिरासत में भी थाने के बाहर टहलता रहा,और पैरवी करता रहा।रविवार को दोपहर रिजवान ने थाने से बाहर आकर कोई नशीली दवा पी लिया।जानकारी होने पर पुलिस के होश उड़ गए।
आनन फानन में पुलिस ने उसे ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया। अब उसकी हालत ठीक है।दूसरी ओर किशोरी सहित उसके परिजन दो दिन से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं।पुलिस टालमटोल कर रही है।पीड़िता के पिता रामनरायन ने बताया कि पुलिस ने लड़की की उम्र का प्रमाण पत्र लेकर आने की बात कह कर उसे चलता कऊर दिया है।पीड़ित परिवार दबंगों से डरा सहमा हुआ है।ग्रामीण इस घटना से आक्रोशित हैं। माल थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

