Breaking News

बालिका इंटर कालेज में किशोर / किशोरी मंच का हुआ आयोजन

राम किशोर रावत : माल/लखनऊ।कस्बा स्थित राजकीय ऊद देवी बालिका इन्टर कालेज पासी में मंगलवार को किशोर/किशोरी मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बालिकाओं को यौन एवम प्रजनन सहित विभिन्न जान कारिया दी गयीं।साथ ही प्रतियोगिताओं में विजेता बालिकाओं को पुरस्कार भी वितरण किये गये।कार्यक्रम में कुल चार सौ सोलह बालिकाओं का वेट, लम्बाई, हीमोग्लोबिन का परीक्षण एएनएम द्वारा किया गया।

साथ ही आँखो मे कमी,यौन एवम प्रजनन,स्वास्थ्य,तथा मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी क्विज के साथ पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गयी।बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा पोषण वाली सामग्रियों का स्टाल लगाया गया। किशोरियों को एनीमिया, आयरन फोलिक एसिड के सम्बंध में जानकारी दी गयी।एच् ई ओ देवेंद्र कुमार ने लिंग हिंसा तथा तम्बाकू व अन्य मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में जानकारी दी।सीएचसी अधीक्षक डॉ0 के डी के मिश्रा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।अधीक्षक ने किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और इस अवस्था मे अपने माता पिता के बताये निर्देशो को पालन करने की जरूरत बतायी।कार्यकम में डॉ0 ब्रिजीत दुबे,देवेंद्र कुमार कनौजिया,सौरभ सिंह, रविन्द्र अवस्थी और कार्यक्रम का संचालन कर रही राजकीय ऊददेवी बालिका इन्टर कालेज की शिक्षिका श्रीमती वीनादेवी भी किशोरियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …