पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : कोविड-19 से संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी कुमार रवि ने हिंदी भवन स्थित सभागार में बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रखंडों में हेल्थ क्वॉरेंटाइन सेंटर स्थापित करने, प्रवासी मजदूरों की जांच करने तथा रिपोर्ट के अनुरूप अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दानापुर एवं पालीगंज के लिए बिहटा में हेल्थ क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य जगहों के लिए स्थान चयनित करने तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने कहा है कि बाहर में जो फंसे हुए व्यक्ति हैं वे जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0612 -221 9090 है। इस कार्य के लिए नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों एवं कर्मियों को सक्रिय एवं तत्पर किया गया है। उन्होंने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रहने वाले लोगों की राज्यवार संख्या, बस से आने वाले लोगों की संख्या, ट्रेन से आने वाले लोगों की संख्या तथा रेड ,येलो ,ऑरेंज डिस्ट्रिक्ट से आने वाले लोगों से संबंधित सूची विस्तृत रूप में तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला ,बच्चों ,वृद्धजनों से संबंधित रिपोर्ट तत्क्षण प्रस्तुत करने तथा रिपोर्ट पर आवश्यक त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कंट्रोल नंबर से संबंधित फ्लेक्स प्रिंट करा कर सभी प्रखंडों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री रिची पांडे, सभी अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !