मलिहाबाद/लखनऊ (कमलेश वर्मा) : मलिहाबाद क्षेत्र में बीती रात आयी तेज आंधी से आम के बागवानों का काफी नुकसान हो गया। इस समय आम पूरी तैयारी पर है और बागवान आमों को तोड़कर बिक्री के लिए मंडियों में भेजना शुरू कर दिया है।
क्षेत्र के बागवान सियाराम,सुरेश,मोतीलाल आदि ने बताया कि बीती रात आयी आंधी से आम का काफी नुकसान हुआ है जिस कारण आज हम लोगों ने आम की तुड़ाई बन्द रखी है।

इसके साथ ही कई जगहों पर बागों से निकली बिजली की लाइनों पर पेड़ की डालिया टूट कर गिर गई जिससे बिजली के तार टूट गए जिसके चलते पूरे इलाके के सैकड़ों गांवों मे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई जिससे बहाल करने के लिए कर्मचारियो ने काफी मेहनत की लाईन के तार पेड की डाल गिरने से जगह जगह टूटी थी जिसे दोपहर तक मुश्किल से
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी जबकि महमूद नगर, ईशापुर फीडर और पुरवा फीडर पर शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी। वही रहीमाबाद क्षेत्र में भी पूरी रात अंधेरा पसरा रहा शुक्रवार दोपहर तक क्षेत्र भर की बिजली बहाल हो सकी।
एसडीओ दुर्गेश जायसवाल ने बताया कि 33 केवी लाइन दुबग्गा और रहीमाबाद में फाल्ट आ जाने से आपूर्ति देर तक बाधित रही साथ ही पूरी टीम लाइनों को दुरुस्त करने में लगी है ज्यादा से ज्यादा गाँवो में आपूर्ति बहाल हो गई है। बाकी जगहों पर काम चल रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !