डेस्क : बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चौथे चरण का आज आखिरी दिन है। इसी बीच बिहार सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि राज्य में एक महीने के लिए कोरोना लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने अपने आदेश में कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 30 मई 2020 को एक दिशानिर्देश जारी किया है।

बिहार सरकार ने विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है कि गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों को राज्य में यथावत लागू एवं अनुपालन किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य सरकार के सभी विभागों एवं क्षेत्रीय प्रशासन के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि गृह मंत्रालय के उपयुक्त आदेश एवं दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यहां गौर करने वाली बात है कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश में 8 जून से लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की बात भी कही गई है। हालांकि बिहार सरकार के आदेश में ऐसी कोई बात नहीं है।

लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत के साथ कई प्रकार की ढील दी गई थी। रेल, बस और टैक्सी सेवाएं भी शर्तों के साथ चालू हैं। वहीं नए दिशानिर्देश के मुताबिक, आठ जून से धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, मॉल्स और होटल भी खोलने की अनुमति दी गई है।

शनिवार को जारी केंद्र सरकार गाइडलाइंस में कहा गया है कि जो भी गतिविधियां अब तक प्रतिबंधित थीं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। हालांकि बिहार सरकार ने ऐसी कोई बात नहीं कही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !