Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / राजेश्वर राणा ने दरभंगा में बेसहारा जानवरों के खान-पान को लेकर की अनूठी पहल, चहुंओर युवा नेता की तारीफ

राजेश्वर राणा ने दरभंगा में बेसहारा जानवरों के खान-पान को लेकर की अनूठी पहल, चहुंओर युवा नेता की तारीफ

डेस्क : देश में कोरोना से बचाव को लेकर सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है। सरकार ने देश में लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। पुलिस-प्रशासन लोगों को घरों से न निकलने की अपील कर रही है।

सरकार व कुछ संस्था गरीब लोगों को खाने का सामान बांट रही है। ऐसे में बेसहारा जानवर की भूख मिटाने के लिए जदयू बिहार प्रदेश संघटन सचिव सह मुजफरपुर नगर प्रभारी युवा नेता राजेश्वर राणा ने अनूठी पहल शुरु की है।

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन कर रखा है। गरीब लोगों के खाने-पीने की सरकार व कुछ संस्था ध्यान रख रही है। ऐसे में राजेश्वर राणा ने अपने युवा साथी के साथ बेसहारा जानवरों को खाना खिलाने की मुहिम चला रखी है। इस दौरान खाने का सामान भरकर पूरे शहर में बांटा जा रहा है।

राजेश्वर राणा अपनी टीम के साथ खाना लेकर दरभंगा के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर मिलने वाले बेसहारा जानवरों को खाना खिलाते हैं।

श्री राणा का कहना है कि लॉकडाउन होने के कारण क्षेत्र में होटल व दुकानें बंद है, ऐसे में बेसहारा जानवर भूखे मर जाते, उन्होंने बताया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, सभी बेसहारा जानवरों को भोजन दिया जायेगा। राजेश्वर राणा के साथ इस मुहिम में अभिषेक मनी ,विकाश , राम शंकर सिंह एवं अन्य युवा साथी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …