पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में शनिवार शाम एक रिहायशी इमारत में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, शाम करीब 7:20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 9:35 बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। खबर से जुड़ी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !