Breaking News

प्रवासियों की घर वापसी का सिलसिला जारी, गुड़गांव हरियाणा से पहुंचे झंझारपुर

झंझारपुर मधुबनी/डॉ. संजीव शमा : लॉकडाउन में राज्य सरकारों द्वारा प्रवासियों को घरों को भेजने का सिलसिला आज भी जारी है। आने के दौर में गुरुवार को गुड़गांव हरियाणा से दर्जनों प्रवासी मजदूर ट्रेन व अपने निजी वाहन के द्वारा जिले के झंझारपुर पहुंचे। ये प्रवासी मजदूर अनुमंडल के मधेपुर, लखनौर, झंझारपुर व अंधराठाढ़ी प्रखंड के रहने वाले हैं । अनुमंडल प्रशासन द्वारा इन प्रवासियों को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद क्वारंटाइन केंद्र पर भेजा जाएगा । एनएच 57 के कन्हौली पॉइंट पर प्रशासन की सख्ती बरती जा रही थी । एएसआई उमेश सिंह प्रवासियों को निर्देश देते देखे गये ।

रिक्शा ठेला व बाइक की सवारी से झंझारपुर कन्हौली एनएच 57 पहुंचे प्रवासी मजदूर

जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन में घर जाने की छूट मिलने के बाद अभी तक महानगरों और राज्य के बाहर अन्य राज्यों में गुजर-बसर कर रहे जिले के हजारों लोग अब तक अपने घर पहुंच चुके हैं। इनके पहुंचने पर डाक्टरों की टीम द्वारा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। प्रवासी अपने घर लौटने पर संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
वहीं टैक्सियों और निजी वाहनों से भी राज्य के बाहर गुड़गांव , दिल्ली आदि शहरों से लोग घर लौट रहे हैं। बाहर से लौट रहे प्रवासी एनएच 57 के कन्हौली मोड़ पर कुछ समय के लिए रुके थे ।

गुड़गांव हरियाणा से ठेला व बाइक से झंझारपुर आये प्रवासी श्रमिक

पूछने पर एक ने महेशपुरा तो दूसरे ने अपना घर मधेपुर बताया । ये लोग ठेला,स्कूटर व बाइक से लगातार सात दिनों की सफर कर यहाँ पहुंचे थे । रास्ते में खाने पीने की बावत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यूपी की जोगी सरकार द्वारा जगह जगह भोजन की व्यवस्था को सराहा । वहीं बिहार में प्रवेश करने पर कुछ एक जगहों को छोड़कर नीतीश सरकार की निंदा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से अभी तक कहीं भी भोजन नहीं मिला । साथ में रखे बिस्किट व पानी पीकर यहाँ तक का सफर तय किया है । लॉक डाउन में पत्नी बच्चे के साथ बिताए दिन का दुखड़ा सुनाते सुनाते प्रवासी श्रमिक की आँखे नम हो गई । उन्होंने कहा कि अब अपने घर पहुंचने पर खुश हैं।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …