Breaking News

मिशन बदला :: बारामूला में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

डेस्क : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह एनकाउंटर गुरुवार देर शाम से चल रही है. खबर है कि सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है. सेना को यहां कई आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी. 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक सर्च ऑपरेशन के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी की है. खबर है की सेना ने बारामूला के सोपोर में कुछ आतंकियों को घेर लिया है. यहां 2 से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली है. सूत्रों की माने तो दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.

दूसरी तरफ इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शुरुआती इनपुट्स के अनुसार सेना को गुरुवार की शाम सोपोर के वारपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया है. इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी मिलनी अभी बाकी है.

बता दें कि 14 फरवरी को आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर कायराना आत्मघाती हमला किया था. इस हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद सेना हरकत में है और घाटी में आतंकियों के खिलाफ जोर-शोर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *