Breaking News

नासिक महाराष्ट्र जेल से पैरोल पर छुट्टी लेकर फरार चल रहे अभियुक्त को मोहनलालगंज पुलिस ने दबोचा भेजा जेल

मोहनलालगंज / लखनऊ (सूरज अवस्थी) : मोहनलालगंज पुलिस को आज उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब मुखबिर द्वारा सूचना मिली की पैरोल पर छुट्टी लेकर फरारी काट रहा अभियुक्त कनकहा पेट्रोल पंप के पास कहीं जाने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहा अगर जल्दी की जाए तो  अभियुक्त को पकड़ा जा  सकता है ।

सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर को लेकर उसके बताए स्थान पर पहुंची जहां मुखबीर अभियुक्त की तरफ इशारा कर वापस चला गया पुलिस टीम ने अभियुक्त को रोक कर उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजकुमार रावत पुत्र अमरीश रावत ग्राम परवर पश्चिम थाना मोहनलालगंज बताया जिसकी जामा  तलाशी से उसके पास से एक अदद 12 बोर का तमंचा व  2 जिंदा कारतूस बरामद हुए

जहा से  गिरफ्तार किये गए वांछित अभियुक्त को पुलिस मोहन लाल गंज   कोतवाली ले आयी जहां पर मुकदमा संख्या 225/19  धारा 3/25  आर्म्स एक्ट के तहत  मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक श्री रफीक आलम उप निरीक्षक मुन्नालाल सिपाही अश्विनी दीक्षित व आशीष तिवारी ऋषि गौरव और अमन कुमार शामिल रहे ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *