- पीएम आवास लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी नहीं दिया जा रहा पीएम आवास
नगराम/लखनऊ (प्रमोद राही) : नगराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगराम पंचायत नगराम बाजार तहसील मोहनलालगंज के रहने वाले बलात्कार पीड़ित परिवार को सुलह समझौता ना करने पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुफियान द्वारा बलात्कार पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है पीड़ित का कहना है उसका नाम पीएम आवास में शामिल है फिर भी उसे पीएम आवास शौचालय जैसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है पीड़ित परिवार से वीडियो के साथ हुई दरिंदगी का मुकदमा सुलह करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है जिससे पीड़ित परिवार मानसिक रूप से लाचार हो गया है

नगराम के रहने वाले पीड़ित अशोक कुमार ने बताया बीते 21 अक्टूबर 2016 को उनकी दो नाबालिक पुत्रियां घर के पड़ोस में स्थित दुकान पर चीनी लेने गई थी तभी दुकानदार इशरत नाम के लड़के ने नाबालिक लड़कियों को घर के अंदर बुला कर उनके साथ बलात्कार किया जिसके बाद पीड़ित बच्चियों का पिता नगराम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गया तो उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई रिपोर्ट लिखाने को लेकर एसएसपी कार्यालय में धरना तक देना पड़ा तब जाकर नगराम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई उसके बाद बलात्कारी को जेल जाना पड़ा बलात्कारी के जेल से वापस आने के बाद मुकदमा को सुलह करने को लेकर पीड़िता को लगातार धमकियां दी जा रही हैं की अगर मुकदमे का समझौता नहीं किया तो तुम्हें किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा पीड़ित अशोक कुमार का कहना है की बलात्कारी इसरत चेयरमैन प्रतिनिधि सुफियान के करीबी होने के कारण उसकी थाने से लेकर ऊपर तक कहीं नहीं सुनी जा रही है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसी कारण कुछ दिन पहले बच्चियों के साथ दरिंदगी की शिकार पिता ने अपनी जान देने के लिए विधानसभा के सामने मिट्टी का तेल डालकर अपने पूरे परिवार को आग लगाने का प्रयास किया था जिसमें पीड़ित अशोक कुमार गंभीर रूप से झुलस गया था यही कारण है की बदनसीबी का दंश झेल रहे पीड़ित पिता को बेटियों के साथ हुई दरिंदगी का यह बोझ उठाना पड़ रहा है कि उसे नगर पंचायत नगराम से मिलने वाली पीएम आवास शौचालय जैसी सरकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है यही कारण है कि पीड़ित पिता थाने से लेकर डूडा ऑफिस वा आला अधिकारियों के चक्कर लगाता फिर रहा है और उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !