Breaking News

द्रौपदी नृत्य नाटिका का मंचन के साथ राष्ट्रीय युवा उत्सव का समापन


राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। फिट यूथ फिट इंडिया के नारे के साथ 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का समापन समारोह इंदिरा गांधी प्रतिश्ठान के जुपिटर हॉल में हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि रहीं। राज्य मंत्री किरेन रिजिजू, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी मौजूद रहे। मौसम की खराबी के बावजूद सभी युवा यहां मौजूद पूरे कार्यक्रम का संछिप्त वीडियो दिखाया गया। महिला ससक्तिकरण पर आधारित आज की द्रौपदी नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि खेल मंत्री को पांच दिवसीय युवा कुम्भ का मौका उत्तर प्रदेश को देने के लिए धन्यवाद किया। पुरस्कार राशि को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा नौजवान फिट रहेगा तो हिंदुस्तान फिट रहेगा।


खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने युवाओं से कहा भारत के विरोध में काम करने वालों की तरफ युवा ध्यान न दें। अर्जुन के लक्ष्य की तरह भारत को महान बनाने के लिए हर युवा लगे रहें। 2028 में लॉस एंजेल्स अमेरिका में होने वाले ओलम्पिक में ताकत दिखानी है और टॉप टेन में पहुंचना है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लक्ष्य को पाने में लगे रहें यही प्रण करके जाना है। हम सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे बस आप आगे बढ़िए।

उन्होंने घोषणा कि उतर प्रदेश के युवा देश में कहीं भी स्वर्ण पदक लाएंगे उनके घर तक की सड़क बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शरीर की ताकत और प्रतिभा अयप से कोई नहीं छीन सकता है। भारत माता के सपूत बनिये जिस तरह से भगवान राम के सेवक हनुमान जी बने थे। इसके बाद उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद के उपदेश उठो जागो जब तक लक्ष्य को प्राप्त न कर लो तब तक न रुको का आवाहन किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा आगे बढ़ते रहिये भारत को भी आगे बढ़ाने का काम करते रहिये। उन्होंने कहा कि देश के विकास में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की है। उनको भी विकास के क्षेत्र में बराबर योगदान के अवसर देने चाहिए। युवा उत्सव ने परंपरागत कलाओं को बचाने का सराहनीय काम किया है। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए।वन एक्ट प्ले में पहला राजिस्थान, दूसरा केरल और तीसरा महाराष्ट्र को। लोक नृत्य में पहला उड़ीसा, दूसरा राजस्थान और तीसरा तमिलनाडु।

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …

टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

संस्था द्वारा छह माह के लिए टीबी मरीजों को गोद लिया गया है द्य हर …