Breaking News

जदयू स्टीकर लगा मास्क बांट रहे नेताजी, पार्टी के प्रचार में मास्क बना बड़ा साधन

फतुहा श्रवण राज : नेता हर प्रकार की स्थिति में चुनाव प्रचार करना जानते हैं ताज़ा मामला बिहार जदयू से जुड़ा हुआ है।

कोरोना संकट के बीच पार्टी ने प्रचार का तरीका भी बदल दिया है। कोई जदयू लिखा मास्क बांट रहा है तो कोई सैनिटाइजर।

नीतीश कुमार के निदेश के बाद फतुहा जदयू के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया। खास बात यह रही कि मास्क पर जदयू लिखा था। मास्क बांटने वाले लोग अपने हाथों से लोगों को मास्क पहना भी रहे हैं। हालांकि मास्क की गुणवत्ता स्वीकृत मानदंडों के अनुकूल है या नहीं ये कहना मुश्किल है।

यह बात तो तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार जदयू मास्क के सहारे चुनावी नैया पार करने के चक्कर में क्षेत्र में अभी से ही उतर गई है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राम किस्टो प्रसाद सिंह युवा जदयू सचिव सतेन्द्र कुमार ,राजू कुमार सहित कई लोग जदयू लिखा मास्क वितरण कर रहे थे।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …