Breaking News

बिहार विधानसभा की 32 सीटों पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम लड़ेगी चुनाव, किया ऐलान

श्रवण राज की रिपोर्ट : बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी कई महीनों का समय है लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि बिहार विधानसभा की 243 में से 32 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे.एआईएमआईएम ने आगे यह भी कहा है कि समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन करने में कोई गुरेज नहीं है.

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने घोषणा की है कि राज्य के 22 जिलों की 32 सीटों पर वह अपना उम्मीदवार उतारेगी. AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर उल ने कहा कि पार्टी 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. AIMIM ने बलरामपुर, बरारी, अमौर, बैसी, जोकीहाट, समस्तीपुर, महौबा, बेतिया, रामनगर, ढाका, परिहार, औरंगाबाद जैसी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी.बता दें कि वर्तमान में, बिहार विधानसभा में AIMIM का एक विधायक है.किशनगंज सीट पर कमरुल हुदा उपुनाव में जीत हासिल किए थे.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …