Breaking News

ग्रामीण सड़कों के निर्माण कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ब्रजेश पाठक


राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि विकास एवं निर्माण कार्यों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अहम भूमिका है। निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा किया जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी काम मानक के अनुरूप होने चाहिए। श्री पाठक मंगलवार को यहां ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामान्य योजना के तहत कराए जाने वाले काम निर्धारित समय में पूरा करें।

अधिकारी अपने-अपने जिलों के सभी विभागों से संपर्क कर अधिक से अधिक काम प्राप्त करें। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। श्री पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना केंद्र सरकार की प्रमुख योजना है। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य तय सीमा में पूरा करें। उन्होंने उत्कृष्ट काम के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपर मुख्य सचिव मो. इफ्तेखारूद्दीन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों को गड्ढामुक्त का काम जल्द पूरा कर संबधित विभागों को सौंप दें। इस मौके पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव बी.के.सिंह व निदेशक रवीन्द्र सिंह गंगवार समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …