Breaking News

अब फोन से भी होगा कोरोना का सर्वे, केंद्र सरकार ने NIC को सौंपी जिम्मेदारी

डेस्क : कोरोना वायरस का फैलाव रोकने की रणनीति के तहत केंद्र सरकार ने आम नागरिकों के बीच टेलीफोन से सर्वे कराने का फैसला किया है। इस सर्वे के तहत नागरिकों से फोन पर कुछ सवाल पूछे जाएंगे ताकि इसके जरिये लोगों में कोरोना के लक्षण को लेकर शुरूआती अनुमान और जानकारी जुटाई जा सके। नेशनल इनफार्मेटिक्स सेंटर (NIC) को इस सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो अपने फोन नंबर 1921 के जरिये नागरिकों के मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनसे फीडबैक लेगा।

लोगों से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से इस सर्वे में सहयोग का आग्रह किया है। मंत्रालय ने लोगों आगाह किया कि वे इससे मिलते जुलते सर्वेक्षण के लिए दूसरे नंबरों से आने वाली शरारतपूर्ण फोन कॉल के झांसे में नहीं आएं। नागरिकों से भी इसमें सकारात्मक भागीदारी की अपील करते हुए कहा गया है कि यह सर्वे विश्वसनीय है। हालांकि सरकार ने नागरिकों से इसकी आड़ में टेली मार्केटिंग कंपनियों के मिलते-जुलते सर्वे किए जाने को लेकर सावधान भी किया है।

राज्य सरकारें भी अपने स्वास्थ्य विभाग के वेबपेज पर इस तरह का सर्वे आयोजित करेंगी। इसके साथ ही मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे लोगों को मीडिया के जरिए इस सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दें और लोगों को अन्य नंबरों से आने वाले शरारतपूर्ण कॉल के प्रति जागरुक करें।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …