डेस्क : रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर आधी रात मुंबई में हमला किया गया। दो अज्ञात लोगों ने उस समय उनपर हमला किया जब वे स्टूडियो से घर की ओर जा रहे थे। हालांकि अर्णब और उनकी पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने अर्णब पर हमले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 341 और 504 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अर्णब ने कहा है कि रात करीब 12:10 पर वह पत्नी और एक अन्य सहयोगी के साथ ऑफिस से घर जा रहे थे। गणपतराव कदम मार्ग पर बाइक से आए दो लोगों ने उन्हें ओवरटेक किया। उन्होंने रास्ता रोक लिया और ड्राइवर साइड से कार की विंडो पर कई बार वार किया। कार अर्णब चला रहे थे। शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने लिक्विड का एक बोतल निकाला और उसे कार पर फेंका। वह गालियां भी दे रहे थे।
सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर अर्णब की शिकायत
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ बुधवार को राजस्थान के जयपुर में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में भी उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। जयपुर में श्यामनगर थाने में एक वकील की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है जबकि बजाज नगर थाने में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने पर पत्रकार की गिरफ्तारी की मांग की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !