बीकेटी/लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : राजधानी की एनएच 24 सीतापुर लखनऊ लखीमपुर तक संचालित होते डग्गामार वाहनों में सवारियों को भूसे की तरह से बैठाया जाता है। मैजिक में ड्राइवर सहित 17 सवारियां अंदर तथा बाहर लटकाकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

परिवहन विभाग भी जानबूझकर आंखें मूंदे है यह सब किसके रहमों करम पर हो रहा है सभी जानते हैं लेकिन अपने अपने हिस्से की रकम लेकर चुपचाप यह नजारा देखते रहते हैं आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है जो इनके हाथ बांधे हुए हैं वही दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने पर टोल टैक्स पर प्रतिदिन चेकिंग के नाम पर वसूली करती पुलिस को आखिर यह सब क्यों नहीं दिखाई पड़ता आम आदमी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते यह मौत के सौदागरो पर इतनी मेहरबानी आखिर क्यों की जा रही है क्या आम जिंदगी से इनका कोई सरोकार नहीं है कुछ भी हो इन्हें इससे कुछ लेना देना नहीं डग्गामार वाहनों में कई बसें जिनका संचालन राजधानी से लखीमपुर तक होता है देखी जा सकती हैं और यहां वाहन धड़ल्ले से लगातार संचालित होते रहते हैं जिन पर परिवहन विभाग से लेकर पुलिस विभाग तक मेहरबान रहता है आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं जिनसे परिवार के परिवार नष्ट हो रहे हैं ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सरकार को सहायता के नाम पर काफी राजस्व देना पड़ता है परिवहन विभाग के कर्मचारियों से इसका कोई लेना देना नहीं चेकिंग अभियान के निर्देशों की धज्जियां उड़ाता परिवहन विभाग कुंभकरण की नींद जानबूझकर लेता हुआ दिखाई पड़ता है वही डग्गामार वाहन चलाने वाले लोग बड़ी शान से कहते हैं की सभी को अपना अपना हिस्सा पहुंच रहा है इसलिए हम लोगों को कोई दिक्कत नहीं डग्गामार वाहनों के चालक अक्सर शराब के नशे में गाड़ियों को चलाते हुए देखे जा सकते हैं वही जनता की मजबूरी का फायदा उठाना इनकी रोज की आदत है
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !