माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल इलाके के जनकापुर गाँव में अज्ञात चोरों ने पक्की दीवाल में नकब लगाकर नकदी और जेवर पर हाथ साफ किया।वहीं नारायनपुर चौराहे पर रखी तीन गुमटियों के ताले तोड़कर नकदी और परचून का सामान चोरी कर ले गये।पीड़ितों ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने चलता कर दिया।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
बुधवार रात अज्ञात चोरी ने नारायनपुर पंचायत के मजरे जनकापुर गांव निवासी संतलाल रैदास के घर के पीछे तालाब की तरफ पक्की दीवाल काटकर घर मे प्रवेश किया, और कमरे में रखे बक्से से बेटी राजवती का सम्पूर्ण सोने चांदी का जेवर और पचास हजार की नकदी समेट कर निकल गये।साथ ही पड़ोसी दुलारे रैदास के घर को भी खंगाला जहां से मात्र एक हजार छह सौ रुपये नकदी बटोर कर भाग निकले।इसके बाद नरायनपुर चौराहे पर पहुंचे जहां रखी गुमटियों को निशाना बनाया।

नारायनपुर गांव निवासी कन्हैया लाल की दुकान का ताला तोड़कर बीस पैकेट छोटी बड़े कमला प्रसन्द गुटको के पैकेट और दूसरी श्रीराम की गुमटी से पच्चीस सौ की नकदी सहित डेढ़ हजार का सामान भी चोर समेट कर फरार हो गये। घटनाओं की जानकारी गुरुवार प्रातः जागने पर पता चली।

सभी पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मुकदमा न दर्ज कर पीड़ितों को चलता कर दिया।वहीं थाने पर तहरीरों को प्राप्तकर दर्ज करने वाले मुंशी ने किसी तहरीर के मिलने से ही इनकार कर दिया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पीड़ितों द्वारा माल थाने पर लिखित तहरीर लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों को जांच करने के नाम पर टरका दिया।

माल इलाके में चोरियों की कोई पहली घटना है नहीं है इससे पहले भी राजगढ़ गहदौ सहित क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर चुके हैं लेकिन माल पुलिस किसी भी चोरी का आज तक खुलासा करने में नाकाम रही। अधिकांश चोरियों में तो माल पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा इसलिए नहीं लिखती है क्योंकि अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस के पास समय ही नहीं है। जबकि सबसे बड़ी बात तो यह है कि माल थाने से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर मेन रोड पर नारायनपुर चौराहा पर रखी गुमटीओ में अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की नकदी व सामान लेकर रफूचक्कर हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी पुलिस घटनाओं को छुपाने के लिए पीड़ित को जांच करने के नाम पर थाने से टरका दिया जाता है और मुकदमा नहीं दर्ज किया जाता है और पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकते रहते हैऔर पीड़ित खुलासे के लिए दर-दर भटक रहे हैं यह माल पुलिस इस तरह जनता की सेवा में लगी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !