पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : राजधानी पटना में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने पटना गैंगरेप मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में आरोपियों ने महिला का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था.
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
वायरल वीडियो की न्यूज चलने पर पटना पुलिस जागी और एसएसपी उपेंद्र शर्मा के अनुसार महज 10 घंटे के भीतर पीड़ित महिला की शिनाख्त कर एफआईआर दर्ज करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी कर 6 दरिंदों को धर-दबोचा. शनिवार को प्रेस-वार्ता में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि इस गैंगरेप में 7 अपराधकर्मी शामिल थे जिनमें 6 की गिरफ्तारी कर लिया गया है और एक अपराधकर्मी की धड़पकड़ के लिए छापेमारी जारी है जल्द ही फरार आरोपी भी पुलिस शिकंजे में होगा.
पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले के अनुसंधान में पता चला कि यह वीभत्स घटना करीब एक माह पूर्व की है जब उस महिला को गांव लौटते समय अगवा कर 7 युवकों ने गैंगरेप को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बना लिया. उस वीडियो को बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उन युवकों ने वायरल कर दिया. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है. वो मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे यह वीडियो बनाया और वायरल किया गया था.
बता दें कि एक 45 साल की महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस घटना को अंजाम देने के साथ ही आरोपियों ने महिला का वीडियो बनाया. साथ ही उस वीडियो को वायरल भी कर दिया. घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में ही हड़कंप मच गया था. वारदात पटना के गौरीचक थाना इलाके के लका कच्छुआरा टोला में अंजाम दी गई. जानकारी के मुताबिक घटना तब हुई, जब पीड़ित महिला बाजार से अपने गांव जा रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने महिला को जबरन पकड़ लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गए. जहां महिला के साथ रेप किया गया. सुनसान जगह पर ले जाने के बाद आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उन्होंने वीडियो भी बनाया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की. पुलिस ने वीडियो के जरिए ही आरोपियों की पहचान की और उनकी धरपकड़ की. इस मामले में अभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
