Breaking News

पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत चलाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

श्रीनिवास सिंह मोनू (बंथरा/लखनऊ) :: क्षेत्र के श्री गांधी आदर्श विद्यालय अमावा में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। यह वृक्षा रोपण का कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक राम गोपाल सिंह चौहान पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोजनी नगर के नेतृत्व में किया गया जिसमें बरगद, पाकड़, अर्जुन आदि वृक्षों का रोपण किया गया। आज विश्व भर में पर्यावरण बचाने के लिए तमाम जद्दोजहद की जा रही है। ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले नुकसान से बचने के लिए एक ही तरीका है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं।

जिसके लिए सरकार भी तरह-तरह के प्रयास कर रही है। इसके अलावा आम जनमानस को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं जिससे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखा जा सके। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राम गोपाल सिंह चौहान व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह राजू इसके अलावा समस्त अध्यापक व स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
श्री सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को वृक्षारोपण वर्तमान परिस्थितियों में क्यों आवश्यक है,इसके फायदों को विस्तृत रूप में बताया।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें) 

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …