Breaking News

वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार इन दिनों पुलिस महकमा वांछित अभियुक्तों को अभियान चलाकर गिरफ्तार कर जेल भेज रही है । इसी क्रम में मोहनलालगंज पुलिस टीम गौरा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर खास से पुलिस टीम को जानकारी मिली की मुकदमा अपराध संख्या

275 / 19 धारा 452 / 354 (खा )504 आईपीसी में वांछित चल रहा अभियुक्त शीतल उर्फ शितलु पुत्र जागेश्वर निवासी ग्राम जबरौली थाना मोहनलालगंज का है जोकि मौके पर घर पर मौजूद है अगर पुलिस सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दबिश दे दे तो अभियुक्त को पकड़ा जा सकता है। मुखबिर के बात पर भरोसा कर पुलिस टीम

मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर जा पहुंची और निशानदेही के आधार पर अभियुक्त को धर दबोचा और गिरफ्तार कर थाने ले आई और वांछित अभियुक्त को उसके द्वारा किए गए अपराध से अवगत कराते हुए आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया । वांछित अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज जीडी शुक्ला, उप निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा व सिपाही अमन कुमार शिवप्रताप आदि शामिल रहे ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …