लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व को राय उमानाथ प्रेक्षागृह, कैसरबाग लखनऊ में प्रगति सर्व कल्याण समिति द्वारा 5 जुलाई की आयोजित किये जाने वाले पंजाबी भाषा पर सेमिनार एवं सम्मान समारोह में अवार्ड फ़ॉर एक्सीलेंस 2019 से सम्मानित किया जायेगा । उन्हें यह अवार्ड अभावग्रस्त और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवम अन्य सामाजिक सरोकार के लिये दिया जा रहा है ।

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत अनूप मिश्रा वर्तमान में पी ए सी मुख्यालय , लखनऊ में बाखूबी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं । डयूटी के बाद अनूप मिश्रा सामाजिक सरोकार की नयी इबारत लिखने के लिये जाने जाते हैं अभावग्रस्त और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने के साथ – साथ उन्हें स्कूल में दाखिला दिलाते हैं ।

अनूप ने अपने अभियान का नाम द स्ट्रीट क्लासेस दिया है , इस क्लास में आने वाले बच्चों को स्कूल बैग , कॉपी , पेंसिल आदि दिया जाता है । समय मिलने पर अनूप सरकारी स्कूल और गाँव में जाकर बच्चों के लिये विभन्न शिक्षाप्रद और खेल से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन करते हैं ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अनूप पर्यावरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं , वृक्षसंरक्षण और जलसंरक्षण के प्रति वे लोगों को जागरूक करते हैं । अनूप अपने सामाजिक सरोकार के जरिये पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रहे हैं और खाकी की शान को बढ़ा रहे हैं ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !